गढ़वा, जनवरी 12 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के डंडई गांव में प्रखंड झामुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मना उन्हें याद किया। पार्टी कार्यकर्ता दीनानाथ पांडेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने का काम किया था। किसी के हक अधिकार की लड़ाई हो या फिर उनके मान सम्मान की लड़ाई हर समय वह लोगों के साथ खड़े रहे। यह वजह है कि हमारे बीच नहीं होने के बाद भी उन्हें लोग सम्मान के साथ याद करते हैं। राज्य के लोग उनके संघर्ष के ऋणी रहेंगे। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी झारखंड के विकास की एक अलग गाथा लिखने का काम कर रहे हैं। उनके निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.