वाराणसी, जनवरी 14 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रसिद्ध शायर स्व. कैफी आजमी का 107वीं जन्म दिन बुधवार को उनके पैतृक गांव मेजवां स्थित फतेह मंजिल में हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद उनके मुशायरे में पढ़ी गई नज्म की आडियो लोगों को सुनाई गई। सलीम खान ने कहा कि स्व. कैफी आजमी आज हिंदुस्तान की पहचान बने हुए है। रेंजर सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि स्व. आजमी जमीन से जुड़े हुए थे। पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि वे गांव का विकास चाहते थे, उन्होंने मजदूरों के लिए बहुत काम किए। प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए वे काफी चिंतित रहते थे। हरि मंदिर पांडेय ने कहा कि स्व. आजमी कम्युनिस्ट विचार धारा के व्यक्ति थे। कैफी आजमी गर्ल्स इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.