जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- गढ़हरा(बरौनी)। महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती गढ़हरा में मनाई गई। बारो अभेदानंद आश्रम में समाजसेवी संतोष आर्य ने कहा कि भगत सिंह के दादा जी ही आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के अनन्य थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अदम्य साहस और क्रांतिकारी विचारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि भगत सिंह महज एक शहीद नहीं हैं,बेशक उनकी शहादत हमारे लिए बहुत मायने रखती है। उनकी शहादत का सम्मान करना और उनके विचारों का अनुशरण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हर तरह के अन्याय का प्रतिकार करना भगत सिंह के सपनों को साकार करना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन मुक्तेश्वर वर्मा, सुरेन्द्र कुमार,मो दानिश महबूब,शिवजी कुमार आदि ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.