गढ़वा, दिसम्बर 25 -- बड़गड़। प्रखंड मुख्यालय स्थित बसंत सोनी की दुकान के पास गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बड़गड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद ने उनकी जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उनके बताए हुए पदचिन्हों पर चलने की अपील की। उक्त अवसर पर सुरेश केसरी, रमेश प्रसाद , सुनील दास , रंजीत जयसवाल, अखिलेश पांडेय, मुकेश सोनी, रमेश गुप्ता, अरविंद जयसवाल, घनश्याम सोनी, सियोन बाखला, विंदेश्वर सिंह, चंदेश्वर सिंह, परमानंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.