लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। गोला में कांग्रेस के कैंप कार्यालय और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, प्रदेश की निवर्तमान सचिव डॉ. पूर्वी वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, केके मिश्रा, रामकुमार वर्मा, अशोक वाल्मीकि, सुधीर शुक्ला, सुभाष वर्मा, सचिन कुमार, नारायण लाल वर्मा, विजय कुमार, पंकज पटेल, योगेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। यह भी पढ़ें-...