जयंती पर याद किए गए भामाशाह
हरदोई, जून 29 -- हरदोई। महाराणा प्रताप के अनन्य सहयोगी, राष्ट्रभक्त एवं दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके त्याग, राष्ट्रसेवा और दानशीलता को याद करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिला सचिव अजय सिंह पाल ने कहा कि भामाशाह भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण धन राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। भामाशाह का जीवन आज भी समाज को त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करता है। पूर्व विधायक अनिल वर्मा तथा सपा नेता अखिलेश पाठक ने भी भामाशाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष को नई शक्ति प्रदान की। यह भी पढ़ें- सपा ने भामाशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.