दुमका, फरवरी 2 -- दुमका। आजसू पार्टी के द्वारा सोमवार को पार्टी कार्यालय में क्रांतिकारी और सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह जिला प्रभारी गोड्डा सचिन कुशवाहा ने उनकी चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रद्धांसुमन देते हुए सचिन कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद का बलिदान और उनके विचार आज भी शोषितों और वंचितों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, आजसू पार्टी उसी मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित है। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बाबू जगदेव प्रसाद के "सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है के नारे को याद किया और उनके बताए सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.