जयंती पर याद किए गए पूर्व सांसद सूर्यनारायण सिंह
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बीहट,निज संवाददाता। पपरौर स्थित चांद-सूरज अस्पताल परिसर में भाकपा कार्यकर्ता जुटकर पूर्व सांसद कामरेड सूर्यनारायण सिंह को उनके 106 वीं जयंती पर शिद्दत के साथ याद किया। पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि कामरेड सूर्यनारायण सिंह गरीबों, दलितों, नौजवानों और मजदूरों के मसीहा थे। ताउम्र दबे-कुचले लोगों के हक के लिए आवाज बुलंद करते रहे। भाकपा के जिलामंत्री अवधेश राय ने कहा कि गरीब भूमिहीनों को बागीत का पर्चा दिलाने का कार्य कामरेड सूर्यनारायण सिंह ने किया था। अस्पताल के व्यवस्थापक दिलेर अफगन ने कहा कि पपरौर का अस्पताल कामरेड सूर्यनारायण सिंह व जननायक चन्द्रशेखर सिंह का स्मारक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एटक नेता प्रहलाद सिंह ने की। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद की मनाई गई जयंती भाकपा कार्यकर्ताओं ने कामरेड सूर्यनारायण सिंह की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.