कुशीनगर, जनवरी 25 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल भारतीय नाई महापंचायत जिला इकाई के तत्वावधान में नगर पालिक परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा - महन्थ) के रामलीला मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के सादगी व ईमानदारी की चर्चा करते हुए उन्हें युग पुरुष बताया। मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जन नायक कर्पूरी की प्रतिमा लगवाने और अगली जयंती वहीं मनाने की घोषणा की। कहा कि लोकप्रियता के कारण उन्हें जन नायक कहा जाता है। कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ समता मूलक क्रांति के अग्रदूत थे। उनका भाषण सत्य, संयम और संवेदना से भरपूर था। शिक्षक राम नरेश शर्मा ने कहा कि जन नायक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.