जमुई, अक्टूबर 2 -- झाझा । निज संवाददाता अहिंसा एवं साम्रदायिक सद्भाव व शांति के पुजारी व प्रवर्तक महात्मा गांधी एवं जय जवान,जय किसान के नारे से देश की सरहदों की रक्षा एवं खाद्य सुरक्षा में नई क्त्रांति ला देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर,इन दोनों महापुरुषों की पावन जयंती के मौके पर पूरे देश के साथ साथ कृतज्ञ झाझावासियों ने भी उन्हें नमन व स्मरण किया। इसी कड़ी में शास्त्री सदन स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय झाझा में भी गांधीजी एवं शास्त्री जी का जयंती समारोह आयोजित हुआ। प्रखंड अध्यक्ष उदय शंकर झा की अध्यक्षता में हुए उक्त कार्यक्त्रम में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के विचारों,आदर्शों को मानने वाले एवं उनके पद चिन्हों पर चलने वाले लोग खासी संख्या में उपस्थिति थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारे...