देवघर, जनवरी 11 -- करौं, प्रतिनिधि। रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82 वीं जयंती झारखंड मुक्ति मोर्चा के सौजन्य से स्थानीय धर्मराज चौक के समीप धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें डिंडाकोली, सालतर, पंचगड़िया, रानीडीह, डूमरतर, कमलकरडीह, आलमपुर, देवपुर, नवाडीह आदि गांव से आए पार्टी कार्यकर्ता एवं नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा ने शिबू सोरेन की तस्वीर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि गुरुजी हमेशा गरीबों के लिये जी-जान से लड़ते रहे। उनके जीवन से संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव प्रह्लाद दास, मुखिया प्रतिनिधि मन्टु मंडल, नवल सिंह, विजय राय आदि उपस्थित थे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.