मोतिहारी, अप्रैल 11 -- शिव कुमार गुप्ता, मधुबन । माली मालाकार कल्याण समिति के तत्वावधान में शनिवार को समतामूलक समाज के अग्रदूत, नारी शिक्षा के जन्मदाता व महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199 वीं जयंती समारोह का आयोजन टलवा गड़हिया गांव के बच्चू भगत के दरवाजे पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रखंड अध्यक्ष संदीप मालाकार ने की व संचालन करण कुमार मालाकार ने किया। लोगों ने ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र भगत मालाकार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले शोषित, पीड़ित व वंचित समाज के लोगों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रही। उन्होंने 1848 में महिलाओं के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापन...