बेगुसराय, मई 20 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने बुधवार को देश के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत को उनके जयंती दिवस पर याद किया। साहित्यप्रेमी कुमार विनीताभ ने कहा कि उत्तराखण्ड में जन्मे पंत हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार स्तंभों में से एक थे। सुमित्रानंदन पंत ऐसे साहित्यकारों में गिने जाते हैं, जिनका प्रकृति चित्रण समकालीन कवियों में सबसे बेहतरीन थी। वे हिंदी साहित्य के विलियम वर्ड्सवर्थ कहे जाते थे। उन्हें पद्मभूषण, ज्ञानपीठ पुरस्कार और साहित्य अकादमी पुरस्कारों से नवाजा गया। कवि श्याम नन्दन निशाकर, सुरेन्द्र कुमार,मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,रामानंद सागर,मो दानिश महबूब आदि ने उन्हें याद किया। यह भी पढ़ें- जमुई: हिंदी साहित्य के छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ थे सुमित्रानंदन पंत यह भी पढ़ें- सुमित्रा नंदन पंत की...