हाथरस, मार्च 16 -- राष्ट्रीय बहुजन संघ के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क ओढ़पुरा में आयोजित काशीराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संबोधित करते हुए बंटी भैया ने कहा कि बाबा साहब के बाद दूसरे ऐसे मसीहा है। काशीराम जिनको आज पूरा देश नमन करने पर मजबूर हुआ है। उसके पीछे बाबा साहब को मानने वाले लोग हैं। अंबेडकरवादी व्यवस्था के लोगों ने तमाम पार्टियों के लोगों को नमन करने के लिए मजबूर कर दिया है । उसकी वजह से ही हम राजनीति में है काशीराम ने पूरे देश के दलित पिछड़े अल्पसंख्यकों को राजनीतिक हिस्सेदारी भागीदारी दी थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, रामनिवास कांटे वाले ,काले भैया कांटे वाले, उदय सिंह प्रधान,मनीष कुमार, डालचंद, लेखपाल, गिर्राज सिंह फौजी, भगवान सिंह भारती, विजेंद्र सिंह, कमल, राजकुमा...