रामनगर, अगस्त 20 -- रामनगर। राजकीय इंटर कालेज ढेला में हिंदी के वरिष्ठ कवि त्रिलोचन को उनकी 109 वीं जयंती और छायावाद के कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल को उनकी 107 वीं जयंती पर याद किया गया। अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने कवि त्रिलोचन के बारे में छात्र-छात्राओं को दोनों के बारे में जानकारियां दीं। बच्चों ने दोनों ही कवियों की कविताओं का पाठ करने के साथ-साथ कविता पोस्टर भी बनाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज जोशी, हरीश कुमार, शैलेंद्र भट्ट, दिनेश निखुरपा, बालकृष्ण चंद, संजीव कुमार, जया बाफिला, उषा पवार, हेमलता जोशी, नरेश कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल के 107वां जन्मदिवस पर बच्चों ने उनकी विरासत को किया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...