जयंती पर याद किए गए कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर
गोड्डा, मई 10 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। बंगला कलेंडर के अनुसार शनिवार शाम पाउच्चीस बोईशाख के अवसर पर स्थानीय शांति नगर स्थित एक भवन में महिलाओं की सामाजिक संस्था समर्थ सेवा क्लब के बैनर तले कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव कुमार झा द्वारा कविगुरु के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्था के मार्गदर्शक सुरजीत झा ने बतौर मुख्य वक्ता एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार स्व. रवींद्रनाथ ठाकुर के जीवन वृत्त एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कविगुरु ने बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में जान और नई ऊर्जा का संचार किया। वे दुनिया के एकमात्र ऐसे साहित्यकार, कवि, गीतकार, चित्रकार एवं महान दार्शनिक हैं जिनके लिखे गीत दो देशों के राष्ट्रगान हैं। यह भी पढ़ें- सहचरी ग्रुप ने धूमधाम से मनाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.