जयंती पर महाराणा प्रताप को किया गया नमन
सासाराम, मई 9 -- सासाराम, निज संवाददाता। पायलट बाबा धाम सासाराम में वीरता और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महायोगी पायलट बाबा धाम कमेटी के तत्वावधान में आयोजित समारोह में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया l महाराणा प्रताप अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, पायलट बाबा के जयकारे से धाम परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाम कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह व संचालन कोषाध्यक्ष पूर्व पार्षद अतेंद्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर व्यवस्था प्रमुख मनीष कुमार बब्लू, पवन सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, प्रियंका सिंह, उपेंद्र सिंह, धीरज सिंह, शिवशक्ति पांडेय, डॉ. सचिदानंद सिंह, विवेकानंद सिंह, दारा सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनी जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.