फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। महीयसी महादेवी वर्मा को उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। रेलवे रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर जुटे साहित्यकारों ने महादेवी वर्मा को नमन करते हुए उनके प्रतिमा स्थल के आस पास अतिक्रमण और गंदगी पर दुख जताया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साहित्यकारों ने कहा कि महादेवी वर्मा छायावादी युग की प्रमुख स्तंभ मानी जाती हैं। उनकी रचनाओं में करुणा, संवेदना, नारी अस्मिता की सशक्त अभिव्यक्ति मिलती है। साहित्यकारों ने प्रतिमा के निकट रखे ट्रांसफार्मर को हटवाये जाने के लिए जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान भूपेंद्र प्रताप सिंह, भारती मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, रामशंकर अवस्थी अबोध, संजय गर्ग, सदानंद शुक्ला आदि रहे। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों ने कहा कि अतिक्रमण...