जयंती पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया याद
रिषिकेष, सितम्बर 10 -- तीर्थनगरी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके राष्ट्रसेवा, त्याग, संघर्ष और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को याद किया। बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पंडित पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की भावना आज भी प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जयंती पर याद किये गये भारत रत्न पं. गोविंद बल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.