बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दानवीर भामाशाह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा नेता संतोष भारती ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भामाशाह ने अपने त्याग, देशभक्ति व निस्वार्थ सेवा से भारत को स्वतंत्र कराने का प्रयास किया। उन्होंने महाराणा प्रताप की आर्थिक मदद की। अपनी सारी संपत्ति मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। मौके पर विश्वजीत कुमार बंटी, सत्येंद्र कुमार, गणेश शर्मा, दिलीप कुशवाहा, संजीव साव, नवीन साव, रंजीत रजत, बिट्टू चंद्रवंशी आदि मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें- जदयू कार्यालय में मनी भामाशाह की जयंती, नीतीश कुमार हुए शामिल यह भी पढ़ें- भामाशाह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी: संजय सरावगी

हिंदी ...