अमरोहा, अप्रैल 19 -- ​हसनपुर, संवाददाता। परशुराम जयंती पर रविवार को हवन-पूजन के संग राहगीरों का शरबत का वितरण भी किया गया। सपाइयों ने भी भगवान परशुराम को नमन किया। नगर के श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के निकट स्थित बृजलाल पुरोहित ब्राह्मण धर्मशाला के सत्संग भवन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से पंडित विनय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित आयोजित हवन का शुभारंभ पंडित कृष्ण शास्त्री तथा पंडित महेश चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। यहां मौजूद ब्राह्मणों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दीं। समाज की एकता और भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जिले में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव विशाल शर्मा, विवेक शर्मा, सुंदरलाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अश्विनी शर्मा, देवेंद्र शर्मा, महेश च...