जयंती पर भगवती सिंह को याद किया
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ। पूर्व मंत्री भगवती सिंह की जयंती पर सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सपा अधयक्ष अखिलेश यादव ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि भगवती सिंह ने पहली बार 1977 व 1985 में महोना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वर्ष 1989 में जनता दल की लहर के बावजूद कांग्रेस के विनोद यादव चौधरी से चुनाव हारने के बावजूद नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें कैबिनेट मंत्री और 1990 में एमएलसी बनाया। वर्ष 2024 में राज्यसभा सदस्य रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, गोमती यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक देवी बक्श सिंह ने सभी का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.