रुडकी, जनवरी 23 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शुक्रवार को पराक्रम दिवस के रूप में सुभाष गंज स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन तथा जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलकमल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान "नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. बीएल अग्रवाल, अधिवक्ता रामगोपाल शर्मा, डॉ. अशोक आर्य (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), वैद्य टेकवल्लभ, अनुज आत्रेय, अशोक कुमार, सुधीर चौधरी, सचिन गोंडवाल, मदन श्रीवास्तव, रामअवतार, युवा नेता आयुष वर्मा, जितेंद्र कश्यप, पंकज जैन, ऋषिपाल बर्मन, कन्हैया पुंडीर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.