जयंती पर बंकिमचंद्र का किया स्मरण
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। प्रणाम वंदेमातरम् समिति की ओर से वंदेमातरम् गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की 188वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर वंदेमातरम् गीत का सामूहिक गान किया गया। उनका जन्म 26 जून 1838 में बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कंठपुरा (नैहाटी) गांव में हुआ था। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अनूप जायसवाल, संचालन धीरेंद्र शर्मा, धन्यवाद चंद्रविजय सिंह ने किया। इस मौके पर गिरीश श्रीवास्तव, शंकर जायसवाल, आदित्य गोयनका, नवीन कसेरा, गोपाल, मंगलेश जायसवाल, एड.सुनील कन्नौजिया, प्रदीप जायसवाल, अखिल वर्मा, राहुल जायसवाल, कुमार माणिक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.