मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व विधायक व मुख्य सचेतक फकीरचंद राम की जयंती पर सोमवार को उन्हें याद किया गया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष उमेश कुमार राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उमेश कुमार ने कहा कि छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि रखने वाले फकीरचंद राम सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर सकरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक व मुख्य सचेतक हुए। उन्होंने सकरा कॉलेज सकरा को सरकारीकरण कराया, ढोली फिशरीज कॉलेज सहित सकरा व मुरौल के चौतरफा विकास के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। इस दौरान बच्चों के बीच मिठाई और कॉपी, कलम का वितरण किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रतिनिधि अनीता देवी, शिवम कु...