पटना, जनवरी 2 -- कलाधारा म्यूजिक अकादमी के बैनर तले अकादमी की संस्थापिका सदस्य निशा कुमारी की 44वीं जयंती नेत्रहीन विद्यालय कदमकुआं में शुक्रवार को मनाई गई। जिसमें नेत्रहीन बच्चों को गर्म कपड़े बांटे गए। जदयू प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेन्दु पांडेय ने कहा कि निशा कुमारी ने अल्पायु में शिक्षा और संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कई विद्यालय तथा कॉलेजों में अध्यापिका के तौर पर काम किया। उसके बाद कलाधारा म्यूजिक अकादमी स्थापना में अपना सहयोग दिया। मौके पर अधिवक्ता विनय मिश्रा, अरविन्द झा, निशा कुमारी के पुत्र कृष्ण लाल मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.