बलिया, मार्च 29 -- बलिया, संवाददाता। जिला कुशवाहा सभा की ओर से चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर रविवार को शहर से सटे परिखरा में स्थित कुशवाहा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा शहर में जुलूस निकाला गया।आयोजन की शुरुआत बाइक जुलूस के साथ हुई। इसमें शामिल सैकड़ों युवक शहर का भ्रमण करते हुए कुशवाहा भवन पर पहुंचे। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। इसे बातौर मुख्य अतिथित सम्बोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीनानाथ वर्मा ने भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज देश को दिशा देने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक केदार नाथ वर्मा ने ने सम्राट अशोक के जीवन उनके आदर्शों और उनके शासनकाल की विशेषताओं ...