बलिया, अप्रैल 29 -- बेल्थरारोड। तैलिक साहू सेवा समिति की ओर से बुधवार को आदर्श नगर पंचायत स्थित भामाशाह सभागार में दानवीर महापुरुष भामाशाह की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। उपस्थित लोगों ने भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व धूप-अगरबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने भामाशाह के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह मेवाड़ के महान देशभक्त, समाजसेवी और दानवीर थे। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष के कठिन समय में अपना समस्त धन राष्ट्र रक्षा और स्वाभिमान की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। भामाशाह का त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- भामाशाह के दान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का आह्वान पूर्व सूबेदार शशिकांत गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.