बागपत, अगस्त 6 -- बागपत। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक गोष्ठी के दौरान छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने उनके समाजवादी विचारों और संघर्षपूर्ण जीवन को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, सीमा यादव, काला विधूड़ी, रिफाकत प्रधान, रक्षक यादव, इरशाद मलिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा ने जयंती पर छोटे लोहिया को किया याद यह भी पढ़ें- छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन यह भी पढ़ें- जयंती पर सपाइयों को याद आए जनेश्वर मिश्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...