जयंती पर छात्राओं को दी गयी विदाई
मोतिहारी, अप्रैल 11 -- शिव कुमार, मधुबन। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा जयंती समारोह सह आठवीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन एचएम आश नारायण ठाकुर ने किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी 'बा' के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थी। उन्होंने चंपारण व नमक सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी निभायी।सभी आठवीं उत्तीर्ण छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर विदायी दी गयी। मौके पर वार्डेन मीतू कुमारी,रेखा कुमारी,अमृता कुमारी,रागिनी कुमारी,सोनी कुमारी,रंजीत कुमार गुप्ता,संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.