बलिया, जुलाई 23 -- बलिया। जिले भर में गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद की जयंती उनके गरिमा के अनुरूप मनाई गई। यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाईश्रद्धांजलि सभा कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में नया चौक जापलिनगंज स्थित चंद्रशेखर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने व्यक्तितत्व-कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज (इलाहाबाद) के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लड़ते हुए, उन्होंने 'दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे' के संकल्प को पूरा करते हुए अपनी आखिरी गोली खुद को मार ली थी। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानी आजाद का अदम्य साहस, त्याग और अटूट राष्ट्...