जयंती पर की गई भैरों बाबा की आराधना
मुरादाबाद, जून 24 -- शहर के प्रमुख मंदिरों में बटुक भैरव जयंती भी मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिर पहुंचकर भैरव बाबा की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा को कहीं काले कपड़े का तो कही जले नारियल और देसी घी आदि से भैरव बाबा को चोला अर्पित किया। भैरों बाबा के सेवक एवं इच्छा पूर्ति सिद्धपीठ के महंत डा. प्रशांत गुरु ने बताया दिन भर श्रद्धालुओं मंदिरों में जाकर भैरव बाबा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भैरो बाबा के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। दिन में भजन कीर्तन कर उनकी महिमा का गुणगान किया गया।सायं भंडारा किया गया। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। सायं भोग लगाकर आरती की गई। लाल बाग स्थित श्मशान घाट के पास स्थित भैरो बाबा के मंदिर में खूब पूजा अर्चना की गई। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.