बिजनौर, अप्रैल 15 -- बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे युगों-युगों तक याद रखे जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बाबा साहेब के 'पंचतीर्थों' का विकास कर उनके सपनों को साकार कर रही है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का संकल्प संचालन जिला महामंत्री बलराज त्यागी ने किया। म...