जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद
गोड्डा, सितम्बर 6 -- शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा की गई।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- राधाकृष्णन के विचारों से नई पीढ़ी को सीख लेने की है जरूरत मौके पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.