कन्नौज, नवम्बर 19 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके नमन किया। कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि इन्दिरा गांधी अद्भुत व्यक्तित्व की महिला थीं। वह कठोर से कठोर निर्णय लेने में कोई देरी नहीं करती थीं। देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व उनका लोहा मानता था। पाकिस्तान के दो टुकड़े करके उन्होंने अलग बांग्लादेश का निर्माण कराया। पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव दुबे मुन्ना ने कहा कि इन्दिरा जी की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। देश की आत्मा में वह सदैव जीवित रहेंगी। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष जुगुल किशोर पाठक, संदीप त्रिवेदी, प्रदीप मिश्रा, कलीम खान, रामू त्रिपाठी, नीतेश शाक्य, दीपू बाथम, फहीम, इरशाद खान, गोपाल माधव, ब्रजेश, कामरान खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.