जौनपुर, जनवरी 26 -- जौनपुर। रामनगर ब्लॉक स्थित जमालपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजिल दी। मुख्य अतिथि कर्पूरी ठाकुर सेना के जिलाध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को गरीबों, पिछड़ों और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और जनसेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अजय शर्मा, अब्बास अली, शैलेश शर्मा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.