हजारीबाग, अप्रैल 14 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, हजारीबाग स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया, जो आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता,अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाबा साहब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.