भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। संविधान शिल्पी एवं भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले में आज यानि 14 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी। दर्जनों स्थानों पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही विविध स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर गांवों में सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम किया जाता रहा। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। बता दें कि देश में मंगलवार का दिन बेहद खास है। इस दिन देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष बाबा साहेब अंबेडकर की 135 जयंती मनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- संविधान उत्सव यात्रा का होगा आयोजन इस दिन देशभर के सरकारी दफ्तरों, स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने और उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान के लिए याद किया ज...