हरिद्वार, मार्च 25 -- श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट कनखल स्थित पूर्णानंद आश्रम के गुरु योगेश्वर रामलाल की 138 वी जयंती पर भव्य शोभायात्रा और योग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय और बाहरी श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश चंद गोयल और प्रधान योगाचार्य स्वामी अमित देव ने बताया कि गुरु योगेश्वर रामलाल की 138वी जयंती को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस बार गुरुवार 26 मार्च को आश्रम से हरकी पैड़ी तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। हरकी पैड़ी पर योग का भी प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुदेव ने विश्व को योग सिखाया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में भजन संध्या, हवन व योग आयोजित किया जा रहा है। जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि मन मन को एकाग्र करना सबसे बड़ा योग है। 1888 में गुरु का जन्म हुआ था। 17 वर्ष हिमालय में तपस्या की और उन्हो...