प्रयागराज, जुलाई 18 -- सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज झूंसी में शनिवार को अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाई गई। कक्षा नौ के अध्यापक शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में अंजनी मिश्रा, अंश सिंह एवं स्मृति मिश्रा ने मंगल पांडे के जीवन पर प्रकाश डाला। जबकि दिव्यदर्शिनी गिरि ने उनके प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। मानवी एवं स्मृति ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता महान क्रांतिकारियों के बलिदान का परिणाम है। संचालन तमन्ना यादव ने किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य राम सिंह यादव, कमलेश प्रसाद यादव, प्रवीण कुमार मिश्रा, राहुल पांडे, अरविंद त्रिपाठी, जयद्रथ, बद्री विशाल दूबे, अमित कुमार जैन, विजय बहादुर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

हि...