मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- कांटी। राजद प्रखंड कार्यालय में रविवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि समाज के दबे, कुचले लोगों के उत्थान के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर का योगदान सदैव याद किया जाएगा। मौके पर सुरेंद्र राय, महेश प्रसाद साह, जनार्दन ठाकुर, भूपाल भारती, श्रीनारायण यादव, मंगल यादव, रघुनाथ पासवान, शंभू राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...