जौनपुर, फरवरी 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के बयान को लेकर शिक्षक नाराज हैं। बुधवार को जौनपुर के शिक्षकों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जयंत चौधरी के जवाब का पुरजोर विरोध किया और काला कानून में संशोधन करो, नोटेट बिफोर आरटीआई एक्ट जैसे नारे लगाते हुए जयंत चौधरी के अन्यायपूर्ण जवाब से आहत शिक्षकों ने जयंत चौधरी का पुतला फूंका। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि शिक्षक आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहें और अगर सरकार एनसीटीई के 2017 के अपने गुप्त संशोधन को रद्द करते हुए आरटीई एक्ट लागू होने से पहले कार्यरत शिक्षकों को टेट से मुक्त नहीं करती है तो शिक्षक दिल्ली में डेरा डालने के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में लाल साहब यादव, रविचंद यादव, शिवेंद्र सिंह रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.