जयंती को लेकर पुलिस का पैदल गश्त
हमीरपुर, मई 8 -- कुरारा। महाराणा प्रताप की नौ मई को होने वाली जयंती को लेकर कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने पैदल गश्त किया। बता दें कि क्षेत्र के पतारा क्योटरा गांव के 11 युवकों को जयंती कार्यक्रम के चलते शांतिभंग में पाबंद किया गया है। जिसके बाद से मामला गरमाया हुआ है। इसी तरह की कार्रवाई सिसोलर पुलिस ने भी की है। कल होने वाली जयंती को लेकर राजनैतिक दल भी सक्रिय हैं। लिहाजा पुलिस भी सक्रिय हो गई है। थाना पुलिस ने कस्बे के मेन हाईवे से लालमन पुलिया होते हुए सब्जी मंडी, भौली रोड पर गश्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.