मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- मुमझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में नगर निगम की कीमती जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया। ईंट और सरिया भी उक्त जमीन पर डाल दी गई है। सूचना पाकर नगर निगम के नईम हैदर, राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा करने का प्रयास करने वाले लोगों को दौड़ाया। जमीन की तारबंदी करने की कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...