कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा तरना मजरा जयंतीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को मिलने वाला पोषाहार समय पर नहीं दिया जाता, बल्कि उसे बेच दिया जाता है। गांव के रामसुमेर, रामरती, मंजू देवी समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि आठ अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे एक बोरी चना दाल और एक बोरी तेल (पाउच) बेचा गया है। रामसुमेर का कहना है कि यह गड़बड़ी लंबे समय से चल रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में सीडीपीओ रेनू वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। सोमवार को जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.