बागपत, अप्रैल 14 -- जिलेभर में मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। टटीरी, हरचंदपुर, रटौल और दाहा क्षेत्र में शोभायात्राएं निकाली गई। जिनमें सैकड़ों लोग शामिल रहे। सभी ने बाबा साहेब को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शोभायात्राओं के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ---शोभायात्रा निकालकर बाबा आंबेडकर को किया नमनबागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में मंगलवार को बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अनुयाइयों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने चुनौतियों को अवसरों में बदला था इसके बाद कस्बे में बाबा साहेब की शोभायात्रा निकाली गई। हरिजन चौपा...