जम्मू में हुए सड़क दुर्घटना में प्रधान राकेश की मौत
चंदौली, अगस्त 8 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहा गांव निवासी ग्राम प्रधान राकेश यादव की जम्मू में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मां वैष्णों देवी का दर्शन पूजन करने के लिए जम्मू गए थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मजिदहा गांव के ग्राम प्रधान राकेश यादव 22 जुलाई को जम्मू में वैष्णो दर्शन के लिए गए हुए थे। उनका 13 अगस्त को वापसी का टिकट था। दर्शन करने के बाद वह किसी कार्य बस वहां रुक गए थे। वहां किराए पर स्कूटी लेकर बाजार में किसी कार्यवश जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनको धक्का मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। जम्मू के गांधीनगर पुलिस ने उनके पास मिले कागजातों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों ने बताया कि वे अक्सर जम्मू जाया करते थे । उनके दो बच्चे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.