जम्मू में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 4 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका
नई दिल्ली, मई 1 -- जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिले के बंतालाब इलाके में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में चार मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। घटना के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और फंसे लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने कहा कि यह पुराना पुल था, जिसकी नींव खुल गई थी। इसलिए इसकी मजबूती के लिए टेंडर जारी किया गया था और नींव को मजबूत करने का काम चल रहा था। इस दौरान खुदाई भी की गई होगी। ऐसा लगता है कि ऊपर से वाहनों के गुजरने के कारण उत्पन्न कंपन की वजह से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चार मजदूरों के फंसे होने की सूचना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.