जम्मू में चौसा के सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद शोक में डूबे लोग
बक्सर, अगस्त 21 -- चौसा, एक संवाददाता। प्रखण्ड के डिहरी पंचायत के खड़गपुरा गांव के रहने वाले तथा जम्मू में तैनात सीआरपीएफ जवान अयुब अंसारी की मौत ड्यूटी के दौरान होने पर परिजनों पर कोहराम मच गया तथा पूरा गांव शोक में डूब गया। गुरुवार की रात में शव गांव आने पर पूरे गांव में भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि अयुब अंसारी सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी जम्मू में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत ख़राब हो गई। इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलने पर एक तरफ़ जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक छा गया। गुरुवार की रात में शव आने पर जिला पार्षद पूजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खड़गपुरा गांव में पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सहानुभूति दी। इस दौरान उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.