प्रयागराज, जुलाई 1 -- जम्मू तवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर के दौरान एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी कृष्ण कुमार रंजन ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, वह ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में प्रयागराज से राउरकेला के लिए यात्रा कर रहा था। रात करीब 8:40 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। यह भी पढ़ें- जम्मू तवी एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल उड़ाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...